कटिहार, नवम्बर 19 -- फलका, एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के पोठिया-डूमर सड़क में चौधरी बाड़ी समीप बीस लीटर देसी चुलाई शराब व बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर डूमर से पोठिया की ओर जा रहा है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ चौधरी बाड़ी समीप वाहन जांच किया जा रहा था। तभी डूमर की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पकड़ाये बाइक सवार ने अपना नाम अजय कुमार पवई निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में बीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.