लखीमपुरखीरी, मई 25 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के डीह तिराहे से बैलहा निवासी बालकराम को बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिसवालों ने शनिवार को पकड़ा। इसके साथ ही झौवापुरवा गांव की सावित्री को प्लास्टिक के एक बोरे में पन्नियों में पैक बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...