रुद्रपुर, मई 24 -- किच्छा पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस खुरपिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि डिग्री कालेज रोड पर एक व्यक्ति मजदूरों को शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार थापा उर्फ राजू पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम खुरपिया किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...