गुड़गांव, मार्च 23 -- फरीदाबाद वरिष्ठ संवाददाता। आईपीओ निवेश के नाम पर महिला से 20.41 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगों ने व्हाट्सएप समूह और मोबाइल ऐप के जरिए भरोसा जीता था।। साइबर थाना एनआईटी की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-43 की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी कि उसे एक व्हाट्सएप समूह में जोड़ा गया, जहां निवेश से जुड़े मुनाफे की जानकारी दी जाती थी। इसी दौरान ठगों ने उसे एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवा कर उसका खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे आईपीओ में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। महिला ने अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 20 लाख 41 हजार रुपये ठगों के खातों में भेज दिए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बहाने बनाने लगे। मामले में साइबर थाना एनआईटी में केस दर्ज कर जांच श...