आगरा, जून 6 -- नदरई हजारा नहर में कलश विसर्जन को आए दूसरे गांव के ग्रामीण श्रद्धालुओं को पता चला कि, नहर में तीन युवक डूब गए हैं। इस पर ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों ने पास में ही स्थित पीडब्ल्यूडी के पुराने गेस्ट हाउस में ठहरी पीएसी एटा की फ्लड यूनिट को सूचना दी। सूचना मिलते ही फ्लड यूनिट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कमांडर से अनुमति लेकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उनके प्रशिक्षक जवानों ने करीब तीन घंटे से अधिक समय तक नहर में तलाश अभियान चलाया। इस दौरान काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक तीनों सगे भाईयों का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना यह भी पढ़ें- बोला शीलेंद्र उजड़ गया घर, भाईयों के बिना कुछ नहीं स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं शहर कोतवाल...