बीस मिनट तक लगातार धमाकों से इलाका दहल उठा
फरीदाबाद, फरवरी 16 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। सेक्टर-24 मुजेसर स्थित अस्थाई औद्योगिक क्षेत्र की एक वर्कशॉप में सोमवार को अचानक हुए लगातार धमाकों और भीषण आग की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। करीब 20 मिनट तक एक के बाद एक हुए जोरदार विस्फोटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और डीसीपी हेडक्वाटर ने घटना स्थल का दौरा किया। अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। धमाकों के साथ उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। इस दौरान आसपास की वर्कशॉप और फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर व कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे, जबकि पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.