बीस मिनट की ओलावृष्टि से बागों में बिछे आम, कई फसलें चौपट
अमरोहा, जून 1 -- हसनपुर (अमरोहा)। संवाददाता। क्षेत्र में रविवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और करीब 20 मिनट तक गिरी ओलों की मार ने आम और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओलावृष्टि से बागों में आम टूटकर जमीन पर बिछ गए, वहीं मक्का और हरे चारे की फसल भी गिर गई। प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है। दोपहर करीब ढाई बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। बागान स्वामियों के अनुसार, ओलों की मार से आम के डंठल टूट गए और पेड़ों के नीचे आम के ढेर लग गए। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस ओलावृष्टि से आम की फसल को 5 से 7 प्रतिशत तक सीधा नुकसान हुआ है। इसके अलावा टमाटर और अन्य सब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.