वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शनिवार से फिर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। इस दौरान 20 भवन तोड़े गए। इनमें 17 रजिस्ट्री कराए गए और तीन जर्जर मकान शामिल हैं। इन भवनों को जेसीबी और सैकड़ों मजदूरों के सहारे ध्वस्त किया गया। देर शाम तक चले अभियान की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रही। शनिवार को नगर निगम से जर्जर घोषित 24 समेत 45 भवनों का ध्वस्तीकरण होना था। दोपहर में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, राजस्व और पुलिस के अफसर पहुंचे। पहले नई सड़क और चौक साइड की ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। कार्रवाई की जद में आए भवनों को एक दिन पहले ही खाली करा लिया गया था। दोपहर लगभग एक बजे श्रमिकों और जेसीबी ने कार्...