बीस बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख
मऊ, अप्रैल 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र की ग्राम अलाउद्दीनपुर में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों से सड़क के किनारे आग लग जाने से 20 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि दूरभाष पर मिली सूचना के आधार पर अलाउद्दीनपुर मुख्य मार्ग के पास 20 बीघा गेहूं का डंठल जल गया। जहां हम लोग के पहुंचते ही फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.