गया, जून 8 -- आमस के सांव मोड़ के पास जीटी रोड की दक्षिणी लेन किनारे सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार चालक गौरव कुमार और उनके साथ बैठे अमरजीत बाल-बाल बच गए। दोनों सांव टोल प्लाजा के कर्मी बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार वे कार से मदनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद कार को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...