हाथरस, जनवरी 30 -- बीस पौआ सहित एक दबोचा -(A) पूरदिल नगर। पुरदिल नगर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव खासपुर रोड के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है । एसआई अरविंद सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक गांव खासपुर रोड के समीप से अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर जा रहा है । पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिजू पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव नगला बरी पट्टी देवरी थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.