विकासनगर, मार्च 12 -- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी की ओर से अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत गुरुवार को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा-चंडीगढ़ ब्रांड की कुल 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कार 40 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र स्व. बुद्ध सिंह निवासी बद्रीपुर थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.