छपरा, मई 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे "आवाज दो" अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में 50 नाबालिग और पीड़ित लड़कियों को ऑकेस्ट्रा स्थलों से मुक्त कराया गया । इस मामले में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की छापेमारी सारण पुलिस ने शुक्रवार को जारी की गई विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी है कि एएचटीय, महिला थाना व विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह जिले के सहाजितपुर, गौरा, जलालपुर, मढ़ौरा और बनियापुर थाना क्षेत्रों में संचालित ऑकेस्ट्रा स्थलों पर घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान नेपाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, बिहार और मध्य प्रदेश की कुल 20 नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस ...