फतेहपुर, अगस्त 19 -- फतेहपुर। महज बीस दिनों में चीनी के दामों में अचानक तेजी आने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। फुटकर बाजार में जिस चीनी की कीमत बीस दिन पहले करीब 45 रुपये प्रति किलोग्राम थी, उसके दाम बढ़कर अब 65 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। महज बीस दिनों में चीनी के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ने से कारोबारियों के साथ ही खरीदारों की चिंता भी बढ़ गई है। गन्ने की कम पैदावार मानी जा रही वजह यह भी पढ़ें- चीने के दाम में रिकॉर्ड तेजी: थोक भाव Rs.5,800 तो क्या रिटेल जाएगा Rs.65 के पारचीनी के दामों का कारण व्यापारियों की मानें तो चीनी के दाम बढ़ने के पीछे इस वर्ष देश और विदेश में गन्ने के उत्पादन में कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। उत्पादन कम होने से चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा ह...