बागपत, मार्च 25 -- बागपत। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण इंडक्शन चूल्हे और माइक्रोवेव ओवन की बंपर बिक्री हुई है। 20 दिनों के भीतर 5 हजार इंडक्शन और दो हजार ओवन बिक गए। इसके अलावा एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक केतली, राइस कूकर सहित अन्य उपकरण भी खूब बिके हैं। जिलेभर के प्रमुख बाजारों में गैस की किल्लत के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। व्यापारियों ने बताया कि आम तौर पर इन उपकरणों की मांग इतनी अधिक नहीं रहती, लेकिन सिलेंडर न मिलने के डर से ग्राहक तीन हफ्ते में तेजी से इंडक्शन की ओर शिफ्ट हुए हैं। नतीजतन 10 से 15 मार्च तक इंडक्शन का स्टॉक खत्म हो गया। हालांकि स्थितियां फिर से सामान्य हो रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक 03 से 22 मार्च तक इंडक्शन और ओवन ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक केतली, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक प्रेशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.