बीस दिन बाद संपत्ति की रजिस्ट्री शुरू
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। वकीलों की हड़ताल समाप्त होने के करीब बीस दिन बाद निबंधन विभाग में बुधवार से कामकाज शुरू हो गया। दोपहर से शाम तक करीब 100 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। गुरुवार से काम रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने पिछले महीने ई-रजिस्ट्री लागू करने का निर्णय लिया था। पहले चरण में प्राधिकरण से आवंटित पहली संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। इससे लोगों को निबंधन कार्यालय नहीं आना पड़ता। प्राधिकरण में ही सारा कामकाज हो जाता। इससे संबंधित शासनादेश चार जून को जारी कर दिया गया था। शासनादेश का वकीलों ने जबरदस्त विरोध किया। एआईजी स्तर पर विरोध जताने के बाद भी जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो वकीलों ने 11 जून से हड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री नियमावली के विरोध में 20 दिन से जारी हड़ताल समाप्तवकीलों का प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.