विकासनगर, अप्रैल 25 -- सहसपुर क्षेत्र में एक महिला पिछले बीस दिन से बिना बताए घर से लापता है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। एसएसआई सहसपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी छह अप्रैल को दोपहर से एक बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह विकासनगर जा रही है, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई नहीं लग पाया है। एसएसआई ने कहा कि शिकायत के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- सहसपुर में बीस दिन बाद भी घर नहीं लौटी महिला महिला की खोजबीन की जा रही ह। यह भी पढ़ें- पत्नी की अपहरण की आशंका, मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.