गिरडीह, अप्रैल 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलहरा पंचायत के मौजा करमाटांड़ स्थित डलवामोड़ टोला में पिछले 20 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पूर्व से स्थापित 63 केवीए क्षमता के दो विद्युत ट्रांसफार्मर वज्रपात (बिजली गिरने) की चपेट में आकर जल गए, जिससे पूरा इलाका अंधकार में डूब गया है। इस गंभीर समस्या के कारण करीब 80 उपभोक्ता और लगभग 500 की आबादी प्रभावित हो रही है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीवन अत्यंत कष्टदायक हो गया है। खासकर छोटे बच्चों की पढ़ाई पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से दस दिन से अंधेरे में है पंडारनी के लोग वहीं पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ...