नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा इस महीने और बढ़ जाएगा। आगामी 20 दिनों में दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें और मिल जाएंगी। इसके लिए दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को परिवहन विभाग और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के विस्तार, ईवी चार्जिंग संसाधन और प्रमुख ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अभी 4000 से अधिक ईवी बसों का संचालन किया रहा है और मार्च में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। इससे दिल्ली का ईवी बसों का बेड़ा व नेटवर्क और ज्यादा मजबूत होगा। साल 2026 के आखिर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.