हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 12 -- पॉक्सो की विशेष अदालत में बुधवार को पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में जेल में बंद शंभु गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन की नियमित जमानत पर सुनवाई हुई। बेऊर जेल से पहली बार मनीष रंजन को विशेष अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने सीबीआई से पूछा कि एसआईटी ने जांच और सबंधित सभी कागजात आपको सौंप दिए हैं और आप 20 दिनों से मूकदर्शक बने हैं। सुनवाई अधूरी रहने पर विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन रमन ने गुरुवार को तिथि तय की। जांच के दौरान कोर्ट ने पूछा, मनीष रंजन जेल में है इसकी जानकारी थी या नहीं। सीबीआई की लापरवाही से मनीष रंजन गैर कानूनी तरीके से जेल में है इसका जिम्मेवार कौन होगा। नीट छात्रा की मौत के दो महीना हो गए अबतक कारण पता नहीं चल सका है। विशेष अदालत ने सीबीआई, कांड की पहली आईओ रोशनी कुमारी और एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.