बीस जुलाई तक करें हज के लिए आवेदन
बांदा, जून 25 -- बांदा। हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक इसके आवेदन 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक हज कमेटी की वेबसाइट और ''हज सुविधा'' मोबाइल एप के माध्यम से किए जा सकेंगे। हज कमेटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुरआ) किया जाएगा। अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी प्रकार की छूट या अवधि बढ़ाने का प्रावधान नहीं होगा। यह भी पढ़ें- हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 20 जुलाई तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.