बीस घंटे बाद कब्जे में आया तेंदुआ, ग्रामीणों के हमले में एसओ समेत तीन घायल
कुशीनगर, मई 9 -- विशुनपुरा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा से सटे कई गांवों में गुरुवार की दोपहर से शुक्रवार की सुबह तकरीबन 20 घंटे तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। इस दौरान आठ लोगों के अलावा दो पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद गोरखपुर से पहुंची एक्सपर्ट टीम तेंदुए को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर ले गई। उधर, आरोप है कि भीड़ को हटाने के दौरान एक युवक के हमले में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इससे स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।तेंदुए यह भी पढ़ें- वीटीआर से भागा तेंदुआ यूपी में रेस्क्यू ने सबसे गुरुवार को यूपी-बिहार सीमा के बंधे पर स्थित सिसहन-चिरईहवा में पानी टंकी के पास बिहार मंझरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.