मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली के त्योहार को लेकर निगम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासी जमकर होली खेलें इसके लिए निर्बाध पानी की आपूर्ति की जाएगी। नाली चोक या फिर पाइप लाइन लीकेज जैसी समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए बीस क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है। कंट्रोल रूम पर कॉल करते ही मात्र कुछ मिनटों के भीतर क्यूआरटी टीमें मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करेंगी। सुबह चार बजे से घरों में नलकूपों से सीधे सप्लाई दी जाएगी और ओवर हेड टैंक का पानी सुरक्षित रखा जाएगा। नलकूप में कोई समस्या आने पर उससे तत्काल सप्लाई दी जा सके। नलकूपों पर कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया गया है। जेनरेटर की व्यवस्था भी की गई जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। जिससे कि बिजली संकट होने पर लोगों को ल...