गोपालगंज, जून 19 -- पंचदेवरी। कटेया थाना क्षेत्र के गिरधर पोईया गांव से लापता सात वर्षीय अंगद कुमार का शव शुक्रवार की सुबह फुलवरिया थाना क्षेत्र के अमवा घाट के समीप नदी से बरामद किया गया। वह पिछले तीन दिनों से लापता था।

शव की बरामदगी अमवा घाट के पास स्थानीय मल्लाहों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में लकड़ी की अर्सी (पहाई) लगा रखी थी। शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने पहुंचे मल्लाहों की नजर अर्सी में फंसे एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में शव की पहचान गिरधर पोईया गांव निवासी मिथिलेश यादव के सात वर्षीय पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गई।

लापता होने की जानकारी ज्ञात हो कि बुधवार की दोपहर अंगद अपनी मां रूबी देवी के साथ खेत पर ...