प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। रसोई गैस के लिए परेशान लोगों की चिंता अगले महीने की लगन ने बढ़ा दी है। घरों में शादियां हैं और गैस सिलेंडर नहीं है। शादियों में भोजन कैसे बनेगा, यही सबसे बड़ी समस्या हो गई है। इसके लिए लोगों ने अभी से रिश्तेदारों को फोन करके गैस सिलेंडर रखने का अनुरोध करना शुरू कर दिया है। बारात घरों में शादियों के लिए बड़े-बड़े चूल्हों का प्रबंध कर लिया गया है, लेकिन तमाम लोग घरों और पार्कों में शादियां करते हैं। इन लोगों को गैस का प्रबंध करना होता है। अलोपीबाग के रामकुमार शर्मा की बेटी की शादी 20 अप्रैल को है। घर में दो सिलेंडर है, एक खाली और दूसरा घर में इस्तेमाल हो रहा है। राम कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अभी से रिश्तेदारों से गैस सिलेंडर बुक कराने का अनुरोध किया है। 10 रिश्तेदारों से बात हो चुकी है। अब तक तीन लोग...