मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जामलपुर क्षेत्र के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 (बीसैप) जमालपुर में रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला प्रशिक्षु अपने बैरक के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली। उसके गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बीसैफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी उमाशंकर पासवान की 23 वर्षीय पुत्री अवंतिका सिंधु के रूप में हुई है। इस घटना के बाद बीसैप-9 जमालपुर के कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिला प्रशिक्षु के बंद बाथरूम में पड़े होने और गले में फंदा होने की सूचना मिली थी। उसे तत्काल पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृ...