बीसैप-9 की महिला प्रशिक्षुओं के भोजन की 38 लाख रुपये गबन मामले में एक गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप)-9 जमालपुर में महिला प्रशिक्षुओं के भोजन मद की 38 लाख रुपये से अधिक सरकारी राशि के कथित गबन मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में सुपरवाइजर समेत चार लोगों के खिलाफ आदर्श थाना जमालपुर में कांड संख्या 99/26, दिनांक 22 जून 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मामले के तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी पुनीत कुमार मंडल की पत्नी सह आशियाना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्षा फूल कुमारी के आवेदन पर अमन कुमार, कुंदन देवी, मनोज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.