पीलीभीत, फरवरी 27 -- बैंकिंग सेवाएं अब आपके द्वार के अंतर्गत बीसी सखी का आज साक्षात्कार आयोजन किया गया। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बीसी सखी के लिए 51 ग्राम पंचायत के सापेक्ष साक्षात्कार का आयोजन विकास भवन में किया गया। साक्षात्कार में सफल आवेदकों के प्रशिक्षण उपरांत पदस्थापित करने की कार्रवाई की जाएगी। बीसी सखी द्वारा ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधाएं जैसे नकद जमा, निकासी, बैंक खाता खोला जाना एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...