अमरोहा, जुलाई 19 -- बीसी पॉइंट से एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी सोविंदर प्रथमा ग्रामीण बैंक शाखा के पास अपना बीसी पॉइंट संचालित करते हैं। उनके मुताबिक बीती 16 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली। इसके बाद वह बैंक के कैशियर से एक लाख रुपये लेकर आए व उन्हें अपनी मेज की दराज में रख दिया। रुपये रखने के बाद सोविंद्र पानी लेने के लिए बैंक के अंदर चले गए। लगभग 10 मिनट बाद जब वह पानी लेकर अपनी दुकान में लौटे, तो उन्होंने दराज को खोलकर देखा। दराज से एक लाख रुपये गायब थे। सोविंदर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...