बीसीसीए जूनियर को हराकर स्टार क्रिकेट एकेडमी बना चैंपियन
बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप लीग मैच का फाइनल सोमवार को खेला गया।
मैच का विवरण सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने राजू कुमार के शानदार शतक की मदद से बीसीसीए जूनियर की टीम को 85 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रनों का स्कोर बनाया। टीम से राजू कुमार ने 100, अशोक सिंह ने 29 व अविनाश कुमार ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीसीए जूनियर की ओर से अतुल सिंह सुरवार ने 40 रन देकर चार व अमित कुमार कुशवाहा ने 29 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि बाल कृष्णा, सिद्धार्थ सिंह व अभिषेक द्विवेदी को एक-एक सफलता मिली।
बीसीसीए जूनियर की पारी बीसीसीए जूनियर की टीम 23.4 ओवर में 120 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.