बीसीसीएल विजिलेंस ने तीन एरिया में किया निरीक्षण
धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद। बीसीसीएल, विजिलेंस (सतर्कता) विभाग ने पूर्वी झरिया (ईजे), सिजुआ और पीबी एरिया में मंगलवार को निरीक्षण अभियान चलाया। चरणवार निरीक्षण का यह अंतिम चरण था। निरीक्षण का उद्देश्य परिचालन और तकनीकी प्रणालियों की समीक्षा करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना था। निरीक्षण में एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी), डीजल वितरण इकाइयां (डीडीयू), जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) और वेब्रिज स्वचालन प्रणालियों सहित प्रमुख आईटी पहलों को शामिल किया गया, जिसमें उनकी प्रभावशीलता और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन का मूल्यांकन पर जोर दिया गया। सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, जवाबदेही और परिचालन उत्कृष्टता के लिए यह अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.