बीसीसीएल में सीआईएसएफ के पांच सौ बल सदस्य और आएंगे
धनबाद, जुलाई 12 -- बीसीसीएल में कोयले के अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। हर संवेदनशील प्वाइंट पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की तैयारी है। इसके लिए बीसीसीएल में मौजूदा तीन हजार बल सदस्यों के अतिरिक्त और पांच सौ अतिरिक्त जवान आएंगे। सुरक्षा संबंधी ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। बीसीसीएल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 500 अतिरिक्त जवानों के लिए स्वीकृति मिल गई है। बहुत जल्द बीसीसीएल स्थिति सीआईएसएफ यूनिट को नए बल सदस्य मिल जाएंगे। इससे बीसीसीएल क्षेत्र के डंप, साइडिंग, लोडिंग प्वाइंट व अवैध खनन स्थलों की प्रभावी निगरानी हो सकेगी。
सुरक्षा व्यवस्था का ब्लूप्रिंट मालूम हो कि बीसीसीएल में अवैध खनन और कोयला तस्करी पर रोक संबंधी अभियान गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। सूत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.