धनबाद, अप्रैल 12 -- सिजुआ क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह आजसू जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो ने शनिवार को तेतुलमारी में प्रेसवार्ता कर बीसीसीएल प्रबंधन पर रैयतों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन साजिश के तहत चार बार वार्ता बुलाकर स्थगित कर चुका है। नगरीकला मौजा के चंन्दौर पहाड़ी पैच में करीब आठ एकड़ रैयती जमीन पर बिना मुआवजा व नियोजन दिए आउटसोर्सिंग कार्य कर जमीन नष्ट कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सकारात्मक वार्ता नहीं हुई, तो सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर नवलकिशोर वर्मा, सूरज वर्मा और गुड्डू रवानी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.