धनबाद, मार्च 8 -- कोयला डिस्पैच बढ़ाने के लिए बीसीसीएल ने ई-ऑक्शन में 100 रुपए से 600 रुपए तक प्रतिटन डिस्काउंट यानी दर में कमी करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई। इसके पूर्व कंपनी ने डिस्पैच बढ़ाने के लिए पीआई को घटा दिया था। अपेक्षित डिस्पैच नहीं बढ़ने पर अब ई-ऑक्शन कोयले में ग्राहकों को राहत देने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न स्लैब में दर में कमी की गई है। मालूम हो कि बीसीसीएल को कोयले के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कंपनी प्रबंधन इसको लेकर चिंतित है। इसी कारण ई-ऑक्शन में डिस्काउंट देने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जो जितना ज्यादा कोयला ई-ऑक्शन में लेगा, उसे डिस्काउंट का उतना ज्यादा लाभा होगा।बीसीसीएल इन दिनों कोयले की मांग घटने से परेशान हैं। फरवरी महीने में बीसीसीएल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.