धनबाद, मई 14 -- भौंरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को सात नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बीसीसीएल मुख्यालय की अनुशंसा के बाद महाप्रबंधक टी पासवान ने अनुकंपा के आधार पर सभी को नियोजन पत्र सौंपा। जीएम टी पासवान ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी व लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक सुधांशु महाजन, नोडल अधिकारी नियोजन, समीर कुमार नायक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुदामडीह रिवर साइड डिस्पेंसरी जल्द होगी शुरू, आंदोलन स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...