बीसीसीएल ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
धनबाद, जून 23 -- धनबाद। कोयला मंत्रालय के निर्देश पर बीसीसीएल की ओर से आयोजित 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत कोयला नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोयला भवन मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की तथा स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों एवं जनभागीदारी के महत्व का संदेश दिया। मौके पर महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (कल्याण) किरण रानी नायक, वरीय प्रबंधक (असैनिक) हिमांशु नांगल, प्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) सौरभ कुमार सिंह, प्रबंधक (मानव संसाधन/श्रमशक्ति) सुधांशु लाहिड़ी, प्रबंधक (सेक्रेटेरियल) दयानंद पासवान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त धनबाद के लिए निगम कर्मियों की मानव शृंखला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.