धनबाद, मई 13 -- बीसीसीएल प्रबंधन ने कंपनी की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इस क्रम में बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने फुलारीटांड़ स्टेशन के समीप तथाकथित अवैध भवन निर्माण व दुकानों को लेकर आम सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि एएमपी कोलियरी अंतर्गत मंजूरा मौजा के प्लॉट संख्या 24 में 15.75 एकड़ बीसीसीएल की जमीन पर अवैध रूप से किया गया निर्माण कार्य अनधिकृत श्रेणी में आता है। प्रबंधन ने इसे सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा एवं क्षति के समान बताते हुए संबंधित कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिनों के अंदर स्वयं अवैध निर्माण हटाकर भूमि का समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन सौ अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी अवधि समाप्त होने के बाद प्रबंधन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने व ध्वस्तीकरण क...