बीसीसीएल निदेशक (एचआर) के लिए साक्षात्कार जल्द
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल निदेशक (एचआर) के लिए जून माह में ही साक्षात्कार संभव है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह में साक्षात्कार की संभावना है। बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति के पहले नए निदेशक एचआर का चयन होना है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) पद के लिए लगभग 50 आवेदन लोक उद्यम चयन बोर्ड को मिले हैं, जिनमें 12 को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इन्हीं 12 में से किसी का चयन होगा। फिलहाल आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट नहीं किया गया है। कोल कंपनियों से सबसे ज्यादा आवेदन हैं। यह भी पढ़ें- CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में निकली 951 पदों पर भर्तियां, 20 जून तक करें आवेदन; जानें पात्रता गैर-कोयला पीएसयू से भी दर्जनभर से अधिक आवेदन हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.