धनबाद, अगस्त 1 -- बीसीसीएल के निदेशक एचआर के लिए 13 अगस्त को इंटरव्यू होगा। केंद्र सरकार के अंडर सेक्रेटरी मोहम्मद जैनुद्दीन की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। कोल इंडिया प्रबंधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से साक्षात्कार की व्यवस्था करने को कहा गया है। कुल 11 दावेदारों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीसीसीएल से किसी को नहीं बुलाया गया है। हालांकि बीसीसीएल से भी कई अधिकारियों ने आवेदन किया था। मालूम हो कि बीसीसीएल के वर्तमान निदेशक एचआर एमके रमैया इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिन अधिकारियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, उनमें तीन कोल इंडिया में पदस्थापित महाप्रबंधक हैं। पांच अनुषंगी कंपनियों में जीएम हैं। वहीं तीन कोल इंडिया से बाहर के हैं। इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किए गए दावेदारों में रथिन मित...