धनबाद, अक्टूबर 24 -- बिजली क्षेत्र में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला उत्पादन बढ़ाने और उसकी निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी है। सीएमडी ने निदेशकों को चार-चार एरिया का जिम्मा दिया है। कंपनी के निदेशकों को पत्र जारी कर उन्हें आवंटित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार बिजली कंपनियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ उसकी सुचारू निकासी और समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए निदेशकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर मौजूदा परिचालन स्थिति का आकलन करने को कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर वे संबंधित क्षेत्रों में रुककर उत्पादन, कोयले की निकासी और समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम भी उठाएंगे।...