धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुकेश सिंह। बीसीसीएल को कोयले के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कंपनी प्रबंधन इसको लेकर चिंतित है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में शनिवार को कुछ रियायत संबंधी निर्णय लिए जा सकते हैं। बड़े-बड़े कोयला ग्राहकों को आमंत्रित करने के लिए कंपनी कोयले की खरीद में रियायत संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे सकती है। फरवरी महीने में बीसीसीएल का डिस्पैच महज 2.2 मिलियन टन रहा। यह बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन है। चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी तक बीसीसीएल का कुल कोयला उत्पादन 31.1 मिलियन टन एवं डिस्पैच 30.39 मिलियन टन तक पहुंचा है। लक्ष्य 46 मिलियन टन है। यानी चालू वित्तीय वर्ष में बीसीसीएल लक्ष्य से काफी पीछे है। लक्ष्य 46 मिलियन टन है। मात्र एक महीने (मार्च) में बीसीसीएल को 15 मिलियन टन कोयला उत्पादन और डिस्पैच करना है। अंदरखाने...