धनबाद, जनवरी 8 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बीसीसीएल को-ऑपरेटिव सोसाइटी की आम सभा 11 जनवरी को जियलगोरा स्टेडियम में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि आम सभा में करीब 7,000 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारदर्शी होता है, जहां सभी सदस्यों से संस्था के बारे में राय ली जाती है। इस दौरान सभी सदस्यों के बीच डिविडेंड का भी वितरण किया जाएगा। मौके पर अमरजीत यादव, कोषाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, राजा यादव, अशोक वर्मा, रानी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...