बीसीसीएल के सुरक्षा कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल की विभिन्न इकाइयों, खनन क्षेत्रों, क्षेत्रीय कार्यालयों, पंपिंग स्टेशनों, लोडिंग प्वाइंट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों के सुरक्षा कर्मियों के सशक्तीकरण व क्षमता-विकास के उद्देश्य से कल्याण भवन (एचआरडी) में 6-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को उनके दायित्वों, अधिकारों, सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं तथा आकस्मिक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक व सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है। पूर्व आईजी सह बीसीसीएल के वरीय सुरक्षा सलाहकार विपुल शुक्ला ने निजी प्रतिरक्षा का वैधानिक अधिकार विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कर्तव्य व अधिकार, भारतीय न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, कानून के प्रति सजगता तथा विधि-सम्मत तरीके से उसके उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.