धनबाद, सितम्बर 29 -- धनबाद। बीसीसीएल की सबसे बड़ी कोयला परियोजना ब्लॉक ई को कंपनी के आर्थिक पुनरुद्धार के रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है। अब तक झारखंड में 15 मिलियन टन या इससे अधिक क्षमता की तीन कोयला परियोजनाएं मगध, आम्रपाली एवं राजमहल है। ब्लॉक ई को कोकिंग कोल के कारण इन तीनों बड़ी कोयला परियोजनाओं से रणनीतिक रुप से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्लॉक ई को लेकर कोयला मंत्रालय गंभीर है और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ब्लॉक ई का जो ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है उसके अनुसार उत्तम श्रेणी की कोकिंग कोल है। कीमत के आधार पर देखा जाए तो ननकोकिंग और कोकिंग कोल की कीमत में दोगुणा का अंतर है। यानी मुनाफे के आधार पर ब्लॉक ई को झारखंड की सबसे बड़ी कोयला परियोजना कहा जा सकता है। अंदरखाने जो सूचना है उसके अनुसार नवंबर अंत या दिसंबर तक ब्लॉक ...