बीसीसीएल की सबसे बड़ी परियोजना ई-ब्लॉक को मंजूरी
धनबाद, अगस्त 22 -- ई-ब्लॉक बीसीसीएल की सबसे बड़ी परियोजना होगी। नए साल में इससे उत्पादन शुरू होने की संभावना है। कोल इंडिया बोर्ड के साथ-साथ शुक्रवार को इम्पावर सबकमेटी से भी उक्त ब्लॉक को हरी झंडी मिल गई है। बीसीसीएल के तीन एरिया कतरास, कुसुंडा और सिजुआ को मिलाकर ई-ब्लॉक की रूपरेखा तैयार की गई है। शुक्रवार को बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में भी उक्त ब्लॉक को मंजूरी मिल जाएगी। ई-ब्लॉक में कोयला उत्पादन 2027 से शुरू होने के आसार है। यह बीसीसीएल की सबसे बड़ी कोयला परियोजना होगी। लगभग 19 सौ हेक्टेयर भूमि पर इस परियोजना को शुरू किया जाएगा। एक हजार से अधिक हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। जमीन के बदले नियोजन एवं मुआवजा के आधार पर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
परियोजना का क्षेत्रफल क्षेत्रफल के आधार देखें तो इस प्रोजेक्ट से बीसीसीएल का कायाकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.