धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। बीसीसीएल की ओर से कोल स्टॉक के क्लीयरेंस के लिए विभिन्न स्लैब के अंतर्गत प्रति टन 100 से 600 रुपए तक की विशेष छूट की पेशकश की गई है। बुधवार को आयोजित ई-ऑक्शन में कंपनी को कोयला उपभोक्ताओं की ओर से जोरदार रिस्पांस मिला। नीलामी के दौरान रेल एवं सड़क दोनों माध्यमों से कोयले की रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की गई। कंपनी की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार रेल मोड से कुल 45 रेक के लिए लगभग 1,80,000 टन कोयले की बुकिंग की गई। वहीं, सड़क मार्ग के माध्यम से 56,850 टन कोयले की बुकिंग प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल मिलाकर 2,36,850 टन कोयले की बुकिंग दर्ज की गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह रिकॉर्ड बुकिंग बीसीसीएल की उपभोक्ता-केंद्रित नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.