धनबाद, फरवरी 19 -- बीसीसीएल में कार्यरत कर्मियों की जन्मतिथि के अभिलेखों को पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से पहल शुरू की गई है। सभी कर्मियों की जन्मतिथि उनकी वेतन पर्ची (पे-स्लिप) में अब अंकित की जाएगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसके लिए एकमुश्त आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया गया है। मुख्यालय स्तर पर गठित समिति की संस्तुतियों को सक्षम प्राधिकारी की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है। कर्मियों को जन्मतिथि संबंधी आपत्ति दर्ज कराने के लिए डेढ़ माह का समय दिया गया है। सभी आपत्तियां 15 अप्रैल 2026 तक लिखित रूप में, वैध दस्तावेजों व साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करना है। यह जानकारी बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से दी गई है। संबंधित मानव संसाधन अधिकारी सभी मामलों की स्वयं जांच करेंगे तथा यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उसे संकलित करेंगे। कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.