धनबाद, मार्च 13 -- लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा इलाके में गुरुवार को बीसीसीएल के एक आवास को तोड़ने को लेकर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के कई लोगों की पिटाई कर दी गई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बीसीसीएलकर्मी सगीर मियां के सेवानिवृत्त होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने आवास खाली कराकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गुरुवार को बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और आवास का एक कमरा भी तोड़ दिया। इसी दौरान मामले ने तूल पकड़ लिया और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि जैसे ही आवास तोड़े जाने की खबर फैली, भाजपा समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और आवास को पूरी तरह ध्वस्त किए ...