धनबाद, दिसम्बर 13 -- हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा ऑफिसर कॉलोनी में गुरुवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (एस्टेट) आलोक कुमार के आवास संख्या सी/44 का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने 10 हजार रुपये नकद व करीब 15 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। आलोक कुमार ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ड्यूटी पर गए थे, दिन में दाई आकर घर में काम की थी। रात में घर लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉक भी टूटा मिला और उसमें रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बरोरा थाना को सूचना दी। चोरी हुए आभूषणों में हार सेट, कंगन, नथिया, 4 सेट कान की बाली, 4 सेट झुमका, 2 रिंग, 2 नोज रिंग, 1 ब्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.