धनबाद, नवम्बर 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया तीन क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत लिपिक भोलानाथ तिवारी का निधन 25 नवंबर को इलाज के दौरान दुर्गापुर अस्पताल में हो गया। बताया जाता है कि 22 नवंबर को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद सहकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। भोलानाथ अपने पीछे माता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। प्रबंधन की ओर से उनकी पत्नी रेखा कुमारी को औपबंधिक नियोजन दिया गया। प्रबंधन की ओर से अमित कुमार महतो, अमित कुमार, जलीश खान उपस्थित थे। सुशील कुमार सिंह, मंतोष कुमार तिवारी, फुलचंद दसौंधी, तेजलाल प्रसाद, चन्द्रशेखर महतो, कुमार नन्द गोपाल, संजय कुमार, मंतोष तिवारी, शैलेश तिवारी, शेख रहीम, राजीव रंजन द...